बाइकसवार ने मारी टक्कर, महिला की हुई मौत
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। थाना क्षेत्र उमरी बेगमगंज अन्तर्गत बाइक की टक्कर से एक 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक उमरी बेगमगंज क्षेत्र के सोलौनी मोहम्मदपुर गांव निवासिनी रेखा देवी पत्नी राजाराम बच्चों की दवा लेने के लिए सलौनी बंधे पर गई थी। दवा लेकर वापस घर लौटते समय तेज रफ्तार से आ रही बाइकसवार ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।