रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे पाठक सरैंया में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी। विजय पाण्डेय की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही प्रवीण पाण्डेय, सच्चिदानंद पाण्डेय, हरीश व यशोदा के विरुद्ध मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित का आरोप है कि जमीनी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने अभद्रता,धमकी व मारपीट किया। दीवाल तोड़कर नुकसान कर दिया।
इस बाबत थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय का कहना है कि पीड़ित के तहरीर पर नामजद चार आरोपितों के विरुद्ध विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जाँच शुरू कर दी गयी है।