राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास के छात्रों ने विश्व विद्यालय मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास के सैकड़ों छात्रों ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल महोदया को सम्बोधित ज्ञापन सौंपकर मुख्यालय में ही विश्वविद्यालय निर्माण की मांग किया।  बताते चलें कि छात्रों ने राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास से अम्बेडकर चौराहा होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च करते हुए जूलूस निकालकर तख्ती और बैनर लेकर प्रदर्शन करते हुए जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे। छात्र अपनी मांगों को लेकर गोंडा मांगे विश्वविद्यालय के जोरदार नारे लगाए। वरिष्ठ छात्र धीरेन्द्र कुमार बरवार ने कहा विश्वविद्यालय गोंडा में बनने से देवीपाटन मंडल के सभी जनपदों को लाभ होगा। छात्रो ने ज्ञापन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गोंडा में विश्वविद्यालय निर्माण के अपने वादे को याद दिलाते हुये कहा कि विश्वविद्यालय बलरामपुर स्थांतरित होने की खबर से जिले के छात्र छात्राओं एवं आम जनमानस में निराशा व्याप्त है।
        इस मौके पर धीरेन्द्र कुमार बरवार, हिमांशु कुमार बरवार, सचिन आर्य, अजीत कुमार बरवार, सुरेंद्र प्रताप बरवार, संजय कुमार, निखिल कुमार बरवार, हरिश्चंद्र पासवान,विशाल बरवार, अनिकेत बरवार, दीपक कुमार,पंकज भारती आकाश सोनकर,हनी,देवी सरन,की.पी अशोक,रवि चौधरी,रवि किशन पासवान सहित सैकड़ों छात्रों ने हिस्सा लिया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस