कार ने मारी बाइकसवार को टक्कर,महिला चोटिल, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। थाना परसपुर अंतर्गत मोहल्ला राजपुर निवासी दुःखहरण सोनी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि रक्षाबंधन के दिन वह अपनी पत्नी मंजू के साथ बाइक लेकर अपनी ससुराल जा रहा था।पुलिस चौकी भभुआ के पास सामने से आरही लग्जरी कार ने टक्कर मार दिया। जिससे पति-पत्नी दोनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल ने इसकी सूचना डॉयल 112 को सूचना दिया गया। वहां मौजूद लोगों ने कार को रोकने का प्रयास किया। मगर a1Qकार चालक वाहन लेकर फरार होने में सफल हो गया। वह अपनी पत्नी मंजू को पांडेय नर्सिंग होम गोण्डा ले गया, जहाँ प्राथमिक इलाज कर हालत गम्भीर का हवाला देते हुये लखनऊ रेफर कर दिया। जहां आईसीयू में भर्ती करके इलाज किया जा रहा है, हालत नाजुक बनी हुई है।
कोतवाल चितवन कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।