नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
बलरामपुर।। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर केशव कुमार के निर्देशन में वांछित/वारंटी की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी योगेश कुमार व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर के कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक उपेन्द्र यादव मय हमराह हेडकांस्टेबल रणविजय सिंह व कांस्टेबल विक्रान्त चौधरी द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 217/23 धारा 363,452,376 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट के तहत वांछित अभियुक्तगण ग्राम होमपुर थाना हर्रैया निवासी सुनील यादव पुत्र दिनेश यादव तथा ग्राम बीरपुर कला थाना उतरौला निवासी मजीबुल्ला उर्फ राजू को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्यवाही करने के पश्चात माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।