आम आदमी पार्टी ने चलाया सदस्यता अभियान
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा स्थित लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के गेट के सामने शुक्रवार कोआज आम आदमी पार्टी की गोंडा इकाई के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सदर विधानसभा प्रभारी अजय कुमार मिश्र उर्फ अज्जू पंडित के नेतृत्व में एक विशेष मुहिम के तहत सदस्यता अभियान की शुरुआत की। जिसमे आम आदमी पार्टी के दर्जनों लोंगों ने सदस्यता ग्रहण किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष उत्तम नागेश,सहप्रभारी वकील अहमद,सीवाईएसएस प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार बरवार,विधानसभा सदर प्रभारी अजय कुमार मिश्र उर्फ अज्जू पंडित,पूर्व नगर पालिका प्रत्याशी राजू बाल्मीकि,जिला उपाध्यक्ष सुरजीत वर्मा,जिला कोषाध्यक्ष किशोर चंद्र भारती,जिला सोशल मीडिया अध्यक्ष शिवम सिंह,अब्दुल सलाम सहित आप पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।