कक्षा बारह की छात्रा बाइक की चपेट में आकर हुई चोटिल

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। घर से विद्यालय के लिए साइकिल से निकली कक्षा बारह की छात्रा को बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे छात्रा चोटिल हो गयी। वृहस्पतिवार को तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज परसपुर की इंटर की छात्रा खुशी पाण्डेय पुत्री अशोक कुमार पांडेय निवासी लोहंगपुर पूरे पण्डित घर से स्कूल जा रही थी। अभी वह परसपुर धर्मनगर मार्ग पर प्योली के डिगम्बरपुरवा मोड़ पर पहुची थी कि सामने से आ रहे बाइकसवार ने अनियंत्रित होकर ठोकर मार दी। जिससे छात्रा साइकिल समेत सड़क से दूर जा गिरी। सूचना पर पहुँचे चोटिल छात्रा को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर पहुँचाया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस