धोखाधड़ी कर ठगे कई हजार रुपये,वापस मांगने पर मिल रही धमकियां,मुकदमा दर्ज
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना इटियाथोक के ग्राम भवानीपुर उपाध्याय निवासी दुर्गेश कुमार शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बीते 15 जून को विपक्षीगण द्वारा उसके साथ पारसनाथ मिश्रा, पूजा मिश्रा, रत्नेश श्रीवास्तव व रानी मौर्य आदि लोगों को फोन करके मोहल्ला जानकी नगर के गेस्ट हाउस में एक मीटिंग करने के लिए बुलाया गया था।मीटिंग के दौरान सेनेटरी पैड वितरित करने के संबंध में सदस्यता/सर्विस से संबंधित बाते बताई गई। सदस्यता लेने के बाद कार्य करने वाले लोगों को वेतन देने की भी बात कही गई। पीड़ित का आरोप है कि दोनो लोगों ने उससे 36862 रुपए व पारसनाथ मिश्रा से 48250 रुपए आनलाइन/नकद प्राप्त कर सेनेटरी पैड व आई कार्ड उपलब्ध करवाया गया।विगत 21 जून को दूसरी बैठक गांधी पार्क के सामने पिज्जा हाउस में हुई। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। उसके बाद सेनेटरी पैड व वेतन न देकर संस्था बंद कर दी गई। जरिए दूरभाष अपने रुपए मांगने पर उल्टे धमकी दी जा रही है।
इस बावत प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार सरोज ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर गोलागंज नवीन सब्जी मंडी के पीछे गोण्डा निवासी दिनेश कुमार सोनी तथा महराजगंज गोण्डा निवासी भानु प्रताप सिंह के विरुद्ध धारा 406, 420, 507 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जाँच शुरू कर दी गयी है।