नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी हुआ गिरफ्तार


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना वजीरगंज उपनिरीक्षक संतराज यादव मय हमराह पुलिस के साथ दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त ग्राम तारापुर रजौली थाना कैण्ट जनपद अयोध्या निवासी अरविन्द वर्मा उर्फ रवीन्द्र पुत्र हनुमान प्रसाद वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना वजीरगंज क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को अपने बहला फुसलाकर भगा ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता की माँ द्वारा थाना वजीरगंज में मु0अ0सं0-314/23 धारा 363, 366, 376(2) भादवि 5L/6 पाक्सो ऐक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय चालान कर दिया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस