बहला-फुसलाकर लड़की भगाने वाले का सहयोगी गिरफ्तार


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद के पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल निर्देशक्रम में थाना कौड़िया उपनिरीक्षक प्रेमानन्द मय हमराह पुलिस टीम ने लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के सहयोगी अभियुक्त ग्राम नेवादा हासिमपुर निवासी बलधारी उर्फ अजय चौहान पुत्र जवाहरलाल को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना कौड़िया क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लडकी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने में अभियुक्त कुलदीप की सहायता की थी। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना कौड़िया में मु0अ0सं0-247/23, धारा 363,366,376(3),342,506 भादवि व 3/4 पॉक्सो ऐक्ट के तहत
 अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कौड़िया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही करने के पश्चात माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस