भूमाफियाओं द्वारा बेलई नाले का अस्तित्व मिटाने का खतरा,परसपुर विकास मंच ने उठाई आवाज
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत नगर पंचायत परसपुर स्थित बेलई नाला का कुछ लोंगो द्वारा अधिग्रहण कर उसके अस्तित्व को नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। उक्त प्रकरण को लेकर परसपुर विकास मंच के अरुण कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक शिकायती पत्र देकर बेलई नाले के अस्तित्व को बचाने को लेकर गुहार लगाई है।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि
उक्त बेलई नाला कई गांवों को जोड़ती है,जिसपर आरसीसी का पक्का पुल भी निर्मित है।पुल के दोनों तरफ अवैध रूप से कब्जा कर सड़क निकालकर इंटरलॉकिंग करवाया गयातथा प्लाटिंग करके विक्री की जा रही है। जिसकी जानकारी को कई बार जनपद के सम्बंधित अधिकारी को दी गयी पर कोई कार्यवाही न् होने से भूमाफियाओं के होशले बुलन्द है। मौके पर नाले की चौड़ाई कम हो जाने की वजह से जलनिकासी की समस्या बनी रहती है।