शानदार परीक्षाफल हाशिल करने वाली छात्रा को डीएम व सीडीओ ने किया सम्मनित
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
विद्यालय परिवार व छात्रा के परिजनों ने जताया प्रशासन का आभार.........
गोण्डा।। जनपद गोण्डा की जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा तहसील क्षेत्र कर्नलगंज की होनहार छात्रा प्रिया रावत को उसके शानदार परीक्षाफल के लिए जिला स्तर पर प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रशस्ति-पत्र, मेडल के साथ धनराशि देकर सम्मानित किया गया। इसके लिए छात्रा के परिजनों एवं स्वजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चित्रगुप्त इंटर कॉलेज कर्नलगंज के प्रबंधक, प्रधानाचार्य तथा विद्यालय के सभी शिक्षकों ने जिला प्रशासन का आभार जताया है।