नन्दकुमार सिंह उत्तरप्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पू0मा0)शिक्षक संघ के निर्विरोध अध्यक्ष हुये निर्वाचित
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोंडा।। नगर पंचायत परसपुर स्थित नारायण मैरिज हाल में जनपदीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ इकाई परसपुर का त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन कार्य सकुशल संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक शिवकुमार सिंह द्वारा की गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में बतौर अध्यक्ष तथा जनपदीय अध्यक्ष किरण सिंह द्वारा मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण और धूप दीप प्रज्वलित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रदीप कुमार सिंह द्वारा बड़े ही सुचारू रूप से किया गया। संगठन के संरक्षक तिलकराम वर्मा ने बताया कि निर्वाचन के दौरान सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर नंदकुमार सिंह व कोषाध्यक्ष प्रहलाद पाण्डेय तथा उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, साधना सिंह, वंदना वर्मा लेखाकार सबरुन निशा एवं ऑडिटर कन्हैयालाल निर्वाचित किए गए।उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ परसपुर इकाई के नवनिर्वाचित नंदकुमार सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों का सम्मान करते हुए आभार प्रकट करते हुए कहा कि शिक्षकों के सम्मान व हितों के लिए,संगठन के लिए समर्पित भावना से,पुरानी पेंशन बहाली,ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा से शिक्षक कार्य करने तथा बिना किसी भय दबाव के अपने दायित्व का सदैव निर्वहन करूंगा। तदुपरांत राष्ट्रगान के पश्चात उक्त कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
इस दौरान जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय संयुक्त मंत्री डॉ0 विजय प्रकाश त्रिपाठी,मंडलीय अध्यक्ष पवन कुमार सिंह,मंडलीय मंत्री मोहित प्रकाश मिश्रा,जिला अध्यक्ष किरण सिंह,जिला महामंत्री सुधाकर मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष कुमकुम श्रीवास्तव,विनीता कुशवाहा,भगवान दीन,जिलामंत्री अनिल कुमार,जिला संयुक्त मंत्री उमेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में निर्वाचन कार्य कुशल संपन्न हुआ।
उक्त कार्यक्रम में डॉ0 अरुण सिंह,डॉ0 अनिल सिंह,जावेद अहमद फारुकी,रामबेनी सिंह,जगन्नाथ सिंह,घनश्याम सिंह,महेंद्र प्रताप सिंह,अरुण कन्नौजिया,रजनी मिश्रा,भारती भौमिक,लीलावती सिंह मीनाक्षी गुप्ता सहित अन्य तमाम शिक्षक व शिक्षिकायें उपस्थित रहे।