कोचिंग पढ़ने गया 14वर्षीय बालक लापता,पिता ने दर्ज कराई गुमसुदगी


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना कौड़िया के ग्राम रूकमंगदपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद चौरसिया ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गत 25 अगस्त को उसका 14 वर्षीय पुत्र अनूप घर से कोचिंग पढ़ने गया था, जहां से वापस घर लौट रहा था। पीछे से पहुंचे पिता ने देखा कि उसके पुत्र के हाथ में एक बड़ी मोबाइल है।वह मोबाइल छीनकर मोबाइल के बारे में पूछताछ करने लगे।इस पर अनूप ने बताया कि वह मोबाइल उसके दोस्त का है। पीड़ित पिता ने बताया कि वह मोबाइल लेकर अपने घर चले गए और कुछ देर बाद तक उनका पुत्र घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन करने लगे मगर कहीं उसका पता नहीं चला। 
        इस बावत थानाध्यक्ष कौड़िया ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर गुमसुदगी दर्ज कर अन्य कार्यवाही की जा रही है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस