रविवार को आयोजित होगा निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

क्षेत्रवासियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुँचकर लाभ उठाने हेतु किया अपील....सरयू प्रसाद कौशल

गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अंतर्गत तुलसीधाम मार्ग स्थित सद्गुरु मैरिज हॉल में आगामी रविवार 17 सितंबर को निःशुल्क चिकित्सा परीक्षण शिविर का अयोजन हो रहा है। जिसमे राजधानी लखनऊ विवेकानंद पॉलीक्लिनिक के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का निशुल्क इलाज तथा दवा वितरण किया जाएगा।उक्त जानकारी देते हुये सरयू प्रसाद कौशल ने बताया कि रविवार के दिन आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर के दौरान लखनऊ विवेकानंद पॉलिक्लिनिक के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अरविंद,एवं 
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुवायु घोष के द्वारा ईसीजी,रेंडम ब्लेड सुगर,के साथ साथ एंजियोग्राफी,एंजियोप्लास्टी,सीएबीजी, सहित अन्य कार्डियक सर्जिकल प्रक्रियाओं का निःशुल्क परीक्षण व दवाएं दी जाएंगी।उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों से अपील करते हुये कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या शिविर में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाते हुये स्वास्थ्य हित मे लाभ उठाएं। श्री कौशल ने कहा कि उक्त कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए शैलेंद्र सिंह,आशीष सिंह विजय बहादुर सिंह बच्चा साहब से संपर्क करें।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस