आरपीएफ ने ट्रेन से भाग रहे तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। थाना उसका बाजार के थानाध्यक्ष के द्वारा सहयोग की अपेक्षा करते हुये आरपीएफ निरीक्षक को फोटो भेजकर सूचना दी गई कि आईपीसी के तीन वांछित अपराधियों की ट्रेन से भागने की लोकेशन प्राप्त हुई है।उक्त सूचना को संज्ञान में लेते हुये आरपीएफ निरीक्षक ने सभी आरपीएफ के जवानों को सचेत किया गया।गोरखपुर से गोण्डा की ओर गाडी संख्या 22537 के एस्कॉर्ट पार्टी के सदस्यो द्वारा तत्परता एवं सजगकता से कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच की भीड़ में छुप कर यात्रा कर रहे बबलू पुत्र स्वगीर्य फजुआ ,सुरेंद्र पुत्र बबलू व रामादेवी पत्नी बबलू निवासी दरगाह थाना बुधेरा जनपद टीकमगढ मध्यप्रदेश को पहचान कर आरपीएफ की टीम पकड़ लिया गया।जिसे रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के द्वारा उसका बाजार के उपनिरीक्षक चंद्रशेखर पपाण्डेय हेड कांस्टेबल अनिल कुमार महिला कांस्टेबल पूनम विश्वकर्मा को सुपुर्द कर दिया गया।