गिले शिकवे भुलाकर 04 जोड़े एक साथ रहने को हुए राजी
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केन्द्र में पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के निर्देशन में रविवार को परामर्शदाताओं ने बिछुडे जोड़ो की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया, तथा 04 जोड़ो को समझा बुझाकर सुखी जीवन व्यतीत करने हेतु राजी कर लिया गया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक महिला थाना पूनम यादव, गंगाधर शुक्ल, राजमंगल मौर्य, संतोष ओझा, यशोदा नन्दन त्रिपाठी , शशि भारती, महिला आरक्षी शाहिना बानो, महिला आरक्षी ज्योति राजभर व महिला आरक्षी नेहा सिंह आदि मौजूद रही।