ग्रामीणों ने अजगर को पकड़कर किया वनविभाग के सुपुर्द


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। विकासखण्ड परसपुर के लोहंगपुर में रविवार की सुबह नहर के किनारे एक अजगर आ गया जिस को देख लोग दहशत में आ गए । लोहंगपुर के पास पाठक आटा चक्की के पास बने नहर के पुल के पास सुबह एक ग्रामीण द्वारा अजगर देखा गया जिसकी सूचना वन विभाग को दी गयी लेकिन कई घण्टे बीत जाने के बाद भी वन विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नही पंहुचा। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह उसे पकड़ कर बोरे में रखा । काफी देर बाद वन कर्मी के पहुचने पर अजगर को उनके सुपुर्द किया।गौरतलब हो कि कुछ दिन पहले नहर के ही पास की झाड़ी में एक बकरी पर आक्रमण कर दिया था जब तब लोग उसे छुड़ाते तब तक बकरी की जान निकल चुकी थी। ग्राम वासियों ने बताया कि नहर के पास झाड़ी में का  अभी भी अजगर मौजूद है जो काफी बड़ा है और कभी भी किसी पर भी हमला कर सकते है । ग्रामीणों में अजगर को लेकर भय व्याप्त है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस