शाम को घर से निकले युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
करनैलगंज गोण्डा।। कोतवाली क्षेत्र कर्नेलगंज अंतर्गत पैरौरी शिवाला निवासी 17 वर्षीय अंशू गोस्वामी पुत्र मुलुकराज की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गयी। जिसकी सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया। वहीं अंशू की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अंशू बीती रात्रि में घर से सायकिल लेकर निकला था ,स्वजनों ने काफी खोजा लेकिन वह नहीं मिला,जिसका शनिवार सुबह करनैलगंज स्थित कटरा रेलवे क्रासिंग (बरवलिया गांव) के पास रेलवे ट्रैक पर शव मिला। घटना की सूचना पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रवींद्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह तमाम ग्रामवासी परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस घटना की जांच कर रही है।