लूट की घटना का खुलासा,पिकअप चालक ही निकला मास्टरमाइंड


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

चालक व उसका साथी अभियुक्त 3,36,000रुपये नगदी समेत गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त पिकप भी बरामद........

गोण्डा।। थाना क्षेत्र मनकापुर में गत 15 सितम्बर को रात डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि गल्ला व्यवसायी अमरदीप अग्रवाल के चालक राजू यादव वाहन संख्या यू0पी0 43 बी0टी0 0654 अशोक लीलैंड पिकअप गाड़ी से बभनान कस्बे के गल्ला व्यवसायी शेषराम साहू उर्फ़ साधू साहू के यहां गाड़ी में माल लेकर गोण्डा शहर से गया था, और वहां से 3,36,000 रुपये लेकर गोण्डा वापस आ रहा था, कि मसकनवा के आगे अमवा जंगल के पास स्कार्पियो सवार 02 लोगों ने गाड़ी रोककर चालक को असलहा दिखाते हुए उससे पैसे छीन लिए।
     ग्राम रानीबाजार कोतवाली गोण्डा नगर निवासी अमरदीप अग्रवाल पुत्र गया प्रसाद अग्रवाल ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि थाना मनकापुर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। घटना को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल द्वारा घटना के जल्द से जल्द सफल अनावरण व आरोपी अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश प्र0नि0 मनकापुर व प्रभारी स्वाट को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व क्षेत्राधिकारी मनकापुर नवीना शुक्ला के कुशल पर्वेक्षण में थाना मनकापुर व स्वाट पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए वैज्ञानिक साक्ष्य एवं वादी के बयान व रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर व अन्य संकलित साक्ष्य के आधार पर वादी मुकदमा के चालक राजू यादव से कड़ाई से पूछताछ की गयी तो अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि साहब मैं एक डीसीएम लिया हूँ जिसकी किस्त हमें भरनी है इसीलिए काफी परेशान था यही पड़ोस के गाँव ऐलनपुर ग्रन्ट का रहने वाला सोनू वर्मा मेरा दोस्त है वह भी पिकप चलाता है हम लोगो ने विचार विमर्श कर यह तय किया कि लूट की घटना दिखाकर मालिक का कुल 3,36,200/- रुपये हड़पकर आपस में बांट लेगें तथा चालक राजू यादव द्वारा यह भी बताया गया कि मैने अपना मोबाइल तोड़कर उसे भी फेक देने की हिदायत सोनू वर्मा को दिया था। तत्पश्चात मुकदमा उपरोक्त के पिकअप चालक/अभियुक्त राजू यादव पुत्र सहदेव यादव निवासी ग्राम गरीबीपुर थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा व अभियुक्त सोनू वर्मा पुत्र रामशंकर निवासी ऐलनपुर ग्रन्ट थाना कोतवाली मनकापुर जनपद गोण्डा को अभियुक्त सोनू वर्मा उपरोक्त के दरवाजे ऐलनपुरग्रन्ट से गिरफ्तार कर उसके निशान देही से लूट के कुल 3,36,200/- रुपया (03 लाख 36 हजार 02 सौ) तथा लूट में प्रयुक्त एक अदद पिकअप व एक अदद फोन टूटा हुआ बरामद कर घटना का सफल अनावरण कर मुकदमा उपरोक्त को धारा 409/120बी/196/411 भा0द0वि0 में तरमीम कर अभियुक्तगण उपरोक्त को न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय गोण्डा रवाना किया गया। 
      उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक मनकापुर सुधीर कुमार सिंह मय टीम,अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार राय,वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रबोध कुमार,अंकित सिंह,अरविन्द कुमार,शदाब आलम,उपनिरीक्षक सर्वजीत गुप्ता (स्वाट प्रभारी),हेड कॉन्स्टेबल रणधीर सिंह,महेन्द्र कुमार,आनन्द प्रकाश सिंह,अनिल कुमार पटेल,कांस्टेबल अजीत सिंह का विशेष योगदान रहा है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस