ग्राम संगठन की बैठक सम्पन्न,दी गयी तरह तरह की जानकारी


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा 

परसपुर गोण्डा।। विकासखण्ड परसपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत लोहंगपुर में ग्राम संगठन की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उजाला महिला स्वयं सहायता समूह,ममता महिला स्वयं सहायता समूह,माँ सरस्वती महिला स्वयं सहायता समूह,ओम भास्कर महिला स्वयं सहायता समूह,शक्ति महिला स्वयं सहायता समूह,माँ बाराही महिला आजीविका स्वयं सहायता समूह की पदाधिकारी उपस्थित रही। 
उक्त बैठक में नवगठित ग्राम संगठन का खाता खुलवाने सहित अन्य विषयों की लेकर विशेष चर्चा परिचर्चा की गई। तथा स्वंय सहायता समूह से होने वाले तमाम फायदों के बारे में विस्तार से बताया गया।
इस अवसर पर खुशबू शुक्ला,सुमन,संजू पाण्डेय,रुचि,शशिकला ,सुशीला,विमला,कुसुमा सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रही।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस