परिचालक की तहरीर पर दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा के थाना कौड़िया अंतर्गत ग्राम बसंतपुर परसौनी पुरवा निवासी विजय कुमार में पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह बस संख्या यूपी 43 एटी 4273 पर परिचालक है जोकि गोण्डा से दिल्ली चलती है। गत गुरुवार को बस दिल्ली से गोण्डा के लिये वापस जा रही थी तभी कोतवाली कर्नेलगंज अन्तर्गत चौरी चौराहा के समीप दो व्यक्तियों द्वारा बस के आगे बाइक खड़ी कर बस को रोक लिया गया।बस के रुकने पर दोनों ने गाली गलौज देते हुये मारने पीटने लगे।बस पर सवार लोंगों द्वारा बीच बचाव कराया गया।थोड़ी ही देर में मोबाइल नम्बर 9565×××××× से फोन करके धमकी दी गयी कि कहीं भी इसकी शिकायत किया तो बस रूकवाकर फिर मारेंगें।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति मोबाइल नंबर  के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।  
        इस बावत इंस्पेक्टर चितवन कुमार ने बताया कि पीड़ित परिचालक की तहरीर पर दो अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी गई है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस