गाजे बाजे के साथ धूमधाम से निकली भगवान गणेश की विसर्जन शोभायात्रा,हजारों की संख्या में उमड़ा जनसैलाब
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। नगर स्थित शंकर मन्दिर धर्मशाला पर गणेश पूजा महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।जिसमे प्रतिदिन पण्डित उदयभान मिश्रा तथा उनके सहयोगी वैदिक मण्डली के मुखारविंद से विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी का विधि विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ पूजन अर्चन किया जाता है।वहीं नित्य सायंकालीन आरती में भक्तगणों की काफी संख्या में भीड़ जमा हो जाती है। तदुपरान्त प्रसाद वितरण भी किया जाता है।
इसी क्रम में सोमवार को दोपहर बाद ढोल भांगड़ा,डीजे के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जन हेतु रथ सजाकर निकाला गया,जिसे नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण कराते हुये देर रात्रि भौरीगंज स्थित सरयू नदी में विसर्जित कर दिया गया। "गणपति बप्पा मोरिया, अगले वरस तू जल्दी आ" के जयकारों से सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस दौरान राधा कृष्ण,शंकर पार्वती सहित विभिन्न देवी देवताओं की मनमोहक झाँकी निकाली गई।सड़क के दोनों तरफ तथा छतों पर गणपति बप्पा के दर्शन के लिये हजारों की संख्या में क्षेत्रीय भक्तजनों भीड़ बरक़रार रही।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि इतेंद्र सिंह गुड्डू,चेयरमैन पुत्र बब्बू सिंह,कुँअर राजेन्द्र सिंह बच्चा साहब,उदयभान सिंह लल्लन,गोपाल सिंह,सिद्धान्त शुक्ला अंशू, दयाशंकर कौशल,सीनू रस्तोगी, श्रवण कुमार सोनी,लल्लन कौशल,लल्लू गुप्ता, पवन सोनी सहित अन्य तमाम क्षेत्रीयजन मौजूद रहे।
वहीं जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कई उपनिरीक्षकों सहित तमाम महिला पुरुष कांस्टेबल मुस्तैद रहे।थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय उक्त जुलूस की निगरानी करते हुए निरन्तर भ्रमणशील रहे।