प्रधानमंत्री ने किया अटल आवासीय विद्यालय का लोकार्पण

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी से उत्तर प्रदेश के 16 अटल आवासीय विद्यालयों का लोकार्पण किया। इनका निर्माण लगभग 1,115 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इससे पहले प्रधानमंत्री ने अटल आवासीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं से संवाद भी किया। 
इस दौरान उनके साथ उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। प्रत्येक विद्यालय का निर्माण लगभग 10 से 15 एकड़ क्षेत्र में किया गया है। छात्रों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए यहां खेल के मैदान,मनोरंजन गतिविधियों के लिए क्षेत्र, सभागार, छात्रावास परिसर, मेस और कर्मचारियों के लिए आवासीय फ्लैट की सुविधा भी दी गई है। 
देवीपाटन मंडल के अंतर्गत अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण मनकापुर के सिसवा ग्राम में किया गया है। विद्यालय परिसर में लोकार्पण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। सजीव प्रसारण को जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों व बच्चों द्वारा देखा व सुना गया। 
    इस अवसर पर विधायक मनकापुर रमापति शास्त्री,गौरा के प्रभात वर्मा, आयुक्त देवीपाटन मंडल, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला अध्यक्ष भाजपा एवं प्रधानाचार्य अटल आवासीय विद्यालय, उपश्रमायुक्त व अन्य संबंधित अधिकारीगण व विद्यालय के बच्चे व उनके अभिभावकगण व अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस