यह किसी बाग की झाली झंखाड़ नही है भाई,यह त्यौरासी सुसुंडा मेन् मार्ग है.......


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।।  विकासखण्ड परसपुर अंतर्गत त्यौरासी सुसुंडा मार्ग पर राह चलना दूभर है।बताते चलें कि लोक निर्माण विभाग खंड 2 के अंतर्गत त्यौरासी-सुसुण्डा मार्ग जोकि परसपुर- बालपुर मार्ग से डेहरास -गोण्डा मार्ग को जोड़ती है उस सड़क के दोनों तरफ पटरियों पर झाड़ियाँ बढ़कर सड़क पर आ गयी। जिसके कारण सड़क एकदम सकरी हो गयी है जिससे राहगीरों को काफी परेशानियों के साथ साथ दुघर्टना की आशंका बनी रहती है। 
झाड़ियाँ बढ़ जाने के कारण सामने दूर तक दिखाई न देने के कारण सड़क पर अचानक से छुट्टा जानवर व सियार ,हिरन,कुत्ते आदि के आना दिखाई नही देता है। इस सड़क से होकर स्कूल आने जाने वाले विद्यार्थियों,व ब्लॉक अस्पताल आने जाने वाले लोगो सहित हजारों लोगों का आवागमन प्रतिदिन का रहता है।। 
वही ग्राम पंचायत सुसुण्डा,प्योली ,मलांव,लोहंगपुर,धनुही आदि ग्राम पंचायतों में संपर्क मार्ग के किनारे उगी झाड़ियाँ और सरपतों के काफी बढ़ जाने से सड़के काफी सकरी हो गयी है चलना मुश्किल हो रहा है ।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस