उपमुख्यमंत्री ने सड़क इंटरलॉकिंग को लेकर डीएम गोण्डा को किया निर्देशित
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत विकास खण्ड परसपुर के ग्राम रमवापुर धनुही निवासी विशाल शुक्ला द्वारा उपमुख्यमंत्री को ऑनलाइन पोर्टल के जरिये सड़क का निर्माण कराये जाने की बात को लेकर अवगत कराया गया था कि उक्त सड़क के अत्यधिक खराब होने की वजह से राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए केशव प्रसाद मौर्या उपमुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश शासन के निजी सचिव वीरेन्द्र कुमार ने उक्त समस्या बक त्वरित निस्तारण करने के लिये जिलाधिकारी गोण्डा नेहा शर्मा को निर्देशित किया है।
इस संदर्भ में शिकायतकर्ता विशाल शुक्ला से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि तकरीबन 500 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य किये जाने से हजारों लोंगों के आवागमन में होने वाली दिक्कतों से निजात मिल जाएगी।