जाने आखिर क्यों महिला ने महिला के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सरैयां के मजरा दक्खिन गाँव निवासिनी गुड़िया शुक्ला पत्नी कल्पनाथ शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि भैंस को पीटने के विवाद को लेकर बुधवार की सुबह विपक्षी घर चढ़कर आयी तथा जान से मारने की धमकी व भद्दी भद्दी गाली गलौज देते हुए मूक्का थप्पड़ व लाठी डण्डा से मारा पीटा। 
       इस बाबत परसपुर थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर उसी के गाँव निवासिनी महिला गीता देवी पत्नी अनूप कुमार गुप्ता के विरुद्ध मारपीट की विधिक धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस