विवेकानंद पॉलिक्लिनिक के तत्वाधान में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर अन्तर्गत तुलसीधाम मार्ग स्थित सद्गुरु मैरिज हॉल में स्वामी विवेकानंद पॉलिक्लिनिक के तत्वावधान में एक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
विवेकानंद पॉलिक्लिनिक के हृदय रोग और हड्डी रोग के चिकित्सकों द्वारा 300 मरीजों की जांच एवं उपचार करते हुये दवाई वितरित की गई। इस अवसर पर विवेकानंद पॉलीक्लिनिक से आए हुए डॉक्टर अरविंद कुमार और सुवायू घोष के द्वारा चिकित्सीय परीक्षण उपरांत निशुल्क दवा वितरण किया गया।
इस अवसर पर कुंवर विजय बहादुर सिंह बच्चा साहब,शैलेंद्र सिंह ,सरजू कौशल, आशीष सिंह,विजय चौरसिया,राधेश्याम सोनी आदि मौजूद रहे।