स्कार्पियो व ट्रेलर में हुई भिडंत में पांच घायल,स्कॉर्पियो में उड़े परखच्चे
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। अयोध्या -गोण्डा राज मार्ग पर वजीरगंज ब्लाक के समीप बुद्धवार की मध्य रात्रि नवाबगंज से श्रावस्ती जा रही एक स्कार्पियो की नवाबगंज की तरफ जा रहे एक ट्रेलर वाहन से आमने-सामने की टक्कर हो गई।जिसमें माधव राम यादव(52) व राम कुमार यादव(45) निवासीगण
चिचड़ी थाना इकौना जनपद श्रावस्ती,जितेंद्र कुमार गुप्ता(45) व हेमंत गुप्ता(48) ग्राम व थाना इकौना जनपद श्रावस्ती तथा रामेश्वर((57) निवासी कैलाशपुर थाना इकौना जनपद श्रावस्ती गम्भीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें पुलिस ने सीएचसी वजीरगंज में उपचार के लिए भर्ती कराया।प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने पांचों को जनपद चिकित्सालय रेफर कर दिया।
थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि जेसीबी मंगवा कर जाम खोलवाया गया।ट्रेलर पुलिस अभिरक्षा में है,जब कि चालक दुर्घटना के बाद ही फरार हो गया है।