ईद मिलादुन्नबी पर बड़े ही अकीदत के साथ निकला जश्ने हुसैनी का जुलूस, हजारों लोग हुये जुलूस में शामिल

        जश्ने हुसैनी जुलूस में शामिल हुए बाइकसवार

जुलूस में मक्का मदीना,काबा सहित डीजे की भी रही आमद

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अन्तर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में बारावफात त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस त्यौहार मे सभी मस्जिद मदरसों को रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया। वहीं सारी रात जागकर नात व तकरीरें पढ़ी गये।
    छोटी मस्जिद अंजही में कव्वाली पेश करते एनुलहक                              एण्ड पार्टी

सुबह भोर पहर में नमाज अता करने के पश्चात घर घर पर कव्वाली फातिहा पढ़कर सिन्नी प्रसाद वितरित किया गया।क्षेत्र के कटैला, टिकुलीहन पुरवा, लोहंगपुर, डोमा, उतरौला,डैनियागंज, नरदा, मोहना भौरीगंज,बनवरिया,सिंगरिया,समेत विभिन्न गांवों में जुलूस के साथ साथ मजलिस एक आयोजन किया गया। 
       ग्राम कटैला से निकला जुलूस पहुँचा परसपुर

उक्त जुलूस सभी जगह से चलकर परसपुर नगर के जुलूस के साथ मिलकर समापन किया गया।
            जुलूस के दौरान उमड़ा जनसैलाब

  इस बावत कटैला निवासी साबिर खान ने बताया कि आज ही के दिन पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। उसी के उपलक्ष्य में यह त्यौहार जश्ने ईद-मिलादुन्नबी, बारा रवी उल अव्वल,तथा बारावफात के नाम से मनाया जाता है।
     सुरक्षा के द्रष्टिगत थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय मय                    पुलिस फोर्स के रहे मुस्तैद

 वहीं सभी चौक चौराहों समेत अन्य धार्मिक स्थलों पड़ सुरक्षा व्यवस्था के द्रष्टिगत सुरक्षाकर्मी की मुस्तैदी रही है। स्वंय थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय मय पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में निरन्तर भ्रमणशील रहे है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस