45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद,एक कुन्तल लहन नष्ट

आबकारी विभाग की छापेमारी में 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

रिपोर्ट:-आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा की जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देश पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में आबकारी विभाग द्वारा रानीपुरवा थाना कोतवाली नगर, भोरहा, नायनजोत, दानेपुर हथनी थाना छपिया, रमईपुरवा, थाना नवाबगंज, छिटनापुर थाना कटरा में क्षेत्र 1 सदर,  क्षेत्र 2 मनकापुर, क्षेत्र 3 तरबगंज, क्षेत्र 4 करनैलगंज की संयुक्त टीम द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में दबिश देकर प्रवर्तन कार्यवाही की गई। 
          उन्होंने बताया है कि दबिश के दौरान लगभग 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया, बनाने का उपकरण तथा मौके पर 100 किलो लहन नष्ट किया गया। आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत 03 अभियोग पंजीकृत किया गया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस