जालसाजी व धोखाधड़ी मामले में चार लोंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना क्षेत्र परसपुर के भौरीगंज निवासी मुन्नी देवी पत्नी सुबराती ने कर्नेलगंज पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि इश्तियाक ने उसके पुत्र रिजवान के पक्ष में गाटा संख्या 657 का 1/2 दो भाग वर्ष 2007 में बैनामा किया था। शेष बचा हुए 1/2 भाग को वर्ष 2021 में सायरा पत्नी मुस्लिम के नाम बैनामा कर दिया।उसके बाद बिना किसी अधिकार के इश्तियाक ने कूट रचित दस्तावेज तैयार करवा कर हाजरा खातून के नाम उसकी बैनामा सुदा भूमि का बैनामा कर दिया। यही नही हाजरा खातून ने रूबी पत्नी सलीम व मोहम्मद इकबाल के पक्ष में उसकी भूमि का बैनामा कर दिया। और चारों लोगों ने दबंगई के बल पर उसका भूमि व को कब्जा कर लिया। विरोध करने पर गाली व जान से मारने की धमकी देते हुए आमादा फौजदारी हो गए। 
   इस बावत कोतवाल चितवन कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मोहम्मद इश्तियाक निवासी भौरीगंज, हाजरा खातून, रूबी व मोहम्मद इकबाल निवासी अज्ञात के विरुद्ध धोखाधड़ी, जालसाजी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच की जा रही है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस