संदिग्ध परिस्थितियों में 65वर्षीय बुजुर्ग की मौत,पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर शिवगढ़ में 65 वर्षीय एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। जिससे परिजनों में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स ने मामले की जानकारी लेते हुये मृतक के शव को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मामला परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर शिवगढ़ का है। शनिवार की शाम को नाद पर जानवर चले जाने के मामले को पड़ोसी ने मारने के लिये दौड़ाया। जिससे हार्ट मरीज बुजुर्ग अर्जुन सिंह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गये। आनन फानन में परिजन उपचार के लिये बुजुर्ग को सीएचसी परसपुर ले गये। जहाँ पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
इस बाबत थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। और विधिक प्रक्रिया करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया है।