विद्युत करेण्ट की चपेट में आकर 19वर्षीय युवक की मौत

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा के थाना क्षेत्र कटरा बाजार अंतर्गत ग्राम गौरवा कला के मजरा तिवारी पुरवा निवासी अश्वनी कुमार तिवारी का 19 वर्षीय पुत्र अतुल तिवारी शुक्रवार की सुबह विद्युत करंट की चपेट में आ गया। परिजनों द्वारा आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज लाया गया। जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
        मृतक युवक के चाचा विजय तिवारी ने बताया कि गांव के बाहर सड़क के किनारे विद्युत पोल पर ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। पोल से लगे स्टे तार को बेसहारा पशु उखाड़ दिए थे। जो रास्ते में पड़ा था उसे हटाते समय अतुल विद्युत करंट की चपेट में आ गया। परिजन के अनुसार अतुल अयोध्या में शास्त्री की पढ़ाई कर रहा था, वह रक्षाबंधन पर्व पर घर आया था। माता सरिता व पिता अश्वनी सहित परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस