जमीनी रंजिश में दो पक्ष भिड़े,आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अंतर्गत ग्राम मोहना निवासी मोबीन खां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि जमीनी रंजिश को लेकर रविवार को विपक्ष गण भद्दी भद्दी गाली गलौज देते हुए लाठी डंडा से मारा पीटा तथा जान से मारने की धमकी दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर शहरयार, समीम,शकील अकराम खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं पुलिस मोहना निवासी दूसरे पक्ष अमीरुल निशा की तहरीर पर मोबीन खां, शाहरुल निशा,मोबीन की व जावेद की पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
इस बावत थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर तीन महिला समेत आठ लोंगों के विरुद्ध मारपीट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जाँच उपनिरीक्षक किशोर पासवान को सौंप दी गयी है।