पानी भरा रहने से नाले में तब्दील हुई सड़क , राहगीरों को आवागमन में परेशानी
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। विकासखण्ड परसपुर के ग्राम पंचायत भौरीगंज में पुराना पंजाब नेशनल बैंक के सामने सड़क टूटकर गड्ढो में तब्दील हो गयी है,जिससे लोग सड़क पर भरे पानी से होकर आवागमन को मज़बूर है । बाजार होने के नाते क्षेत्रवासियों की भीड़ बनी रहती है। वहीं प्रतिदिन इसी रास्ते से होकर माझा क्षेत्र के राजापुर,खाले पुरवा,बहोरी पुरवा,पूरब तकिया,दक्खिन तकिया,पठान मोहल्ला आदि गांवों के लोगो का आना जाना रहता है ।
वही स्थानीय निवासी फूलचंद यादव,सूर्यभान सिंह,सुरेंद्र,शिवकुमार सिंह भारत स्टूडियो,अब्दुल रहमान,रईस राईनी,लल्लू दर्जी आदि लोगो ने बताया कि सड़क पर पानी भरा रहने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है तथा आये दिन टूटी सडक जलभराव के चलते राहगीर गिरकर चोटिल हो जाया करते हैं।