लोकतंत्र रक्षक सेनानी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन



नायब तहसीलदार जयशंकर सिंह ने अर्पित किये श्रद्धासुमन,थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने सलामी देकर दी अंतिम विदाई.......

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर के लोकतन्त्र रक्षक सेनानी श्रीराम सैनी का पार्थिव शरीर भौरीगंज स्थित सरयू नदी के शमशान घाट पर पंचतत्व में विलीन हो गया। ज्येष्ठ पुत्र महेन्द्र कुमार सैनी ने अपने पिता को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया।लोकतंत्र रक्षक सेनानी के अंतिम संस्कार में पहुँचे नायब तहसीलदार जयशंकर सिंह,विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह,चेयरमैन वासुदेव सिंह,मनमोहन सिंह,सभासद उदयभान सिंह लल्लन,सिद्धान्त शुक्ला उर्फ अंशू,रोहित सिंह रमेश यादव,रामसुंदर पाण्डेय सहित तमाम क्षेत्रीयजनों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प माला चढाकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया।वहीं थानाध्यक्ष परसपुर शेषमणि पाण्डेय ने लोकतंत्र रक्षक सेनानी को सलामी देते हुए अंतिम विदाई दिया।स्व0 श्रीराम सैनी रोडवेज विभाग के टीआई पद से सेवानिवृत्त थे। पूर्व में क्षेत्र पंचायत सदस्य, वार्ड सभासद तथा आरएसएस के सक्रीय कार्यकर्ता होने के साथ साथ दशहरा कमेटी के कई बार अध्यक्ष रहकर अग्रणी भूमिका निभाते रहे है। इनके निधन से नगर की एक अपूर्ण क्षति हुई है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस