"ऑपरेशन मुस्कान" के तहत अपहर्तबच्ची को 4 घण्टे में किया बरामद
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद के पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल द्वारा ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत अभियान चलाकर अपहृत/गुमशुदा बच्चों की शीघ्र बरामदगी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों को दिए गये हैं ।
उक्त निर्देश का अनुपालन करते हुये थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अन्तर्गत मेड़ईपुरवा मौजा रामनगर तरहर निवासी विशुनदत्त दूबे पुत्र त्रिलोकीनाथ दूबे ने पुलिस चौकी पथरी बाजार पुलिस को सूचना दिया कि मेरी 06 वर्षीय पुत्री को किसी के द्वारा अपहृत कर लिया गया है। उक्त सूचना पर चौकी प्रभारी पथरी बाजार धीरेन्द्र सिंह ने तत्काल घटना को संज्ञान लेते हुए अपने हमराह कांस्टेबल अशोक सिंह,बलवन्त व दुर्गेश की मदद से मात्र 4 घण्टे के अन्दर गुमशुदा/अपहृता बच्ची को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। अपनो से मिलकर बच्चे व परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौटी तथा परिजनो ने गोण्डा पुलिस को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। उक्त सराहनीय कार्य की आमजनमानस में भी काफी सराहना की जा रही है।