सांड हाँकने गया व्यक्ति की तालाब में डूबकर मौत
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत कोतवाली क्षेत्र कर्नेलगंज के लालेमऊ (बैसन पुरवा) गांव निवासी एक व्यक्ति की खेत से साड़ हांकने के दौरान तालाब में डूबकर मौत हो गई।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतक की पत्नी सीतापति ने पुलिस को सूचना देते हुए अवगत कराया कि उसका पति सर्वादीन 19 सितंबर को खेत से साड़ हांकने गए थे। वहीं तालाब में गहरा पानी होने के नाते डूबने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरने के पश्चात पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है।