चोरी के विद्युत तार के साथ दो अभियुक्त हुये गिरफ्तार

    बिजली तार सहित दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना कोतवाली नगर पुलिस के उपनिरीक्षक दानवीर सिंह एव पांडेय बाजार पुलिस चौकी प्रभारी शरद अवस्थी ने बताया कि विद्युत विभाग का  बिजली का तार चोरी हो गया था। जिसका कोतवाली नगर में विधिक धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस बिजली का चोरी गये तार व चोर की तलाश कर रही थी।  क्षेत्र भ्रमण के दौरान पुलिस ने बसीर नगर के पास अशरफ पुत्र असलम निवासी मेवतियान, ताजू पुत्र कल्लू निवासी तोपखाना को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से विद्युत विभाग का 161.50 किलो विद्युत केबिल व  एक बोलेरो वाहन बरामद किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय चालान भेज दिया गया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस