पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली,चार गिरफ्तार


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना नवाबगंज क्षेत्र में गत 22 सितम्बर को फाइनेंस कंपनी के एजेंटों के साथ हुई लूट की घटना के 04 बदमाश करन यादव उर्फ सूरज पुत्र रोहित कुमार (21) निवासी बखिरा महगूंपुर,अभिषेक सिंह पुत्र स्व0 राणा गुलाब सिंह (19) निवासी मोहल्ला कहरान कस्बा नवाबगंज,लल्ला उर्फ मनोहर कोरी पुत्र गणेश कुमार (19) निवासी कोल्हमपुर इमाम, व अभय श्रीवास्तव पुत्र संदीप श्रीवास्तव (20) निवासी लालापूरवा अशोकपुर थाना नवाबगंज गोंडा पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ में 02 बदमाश करन यादव व अभिषेक सिंह के पैर में गोली लगी है। जिन्हें जिला अस्पताल गोण्डा में भर्ती कराया गया है।
 वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से लूट का पैसा, 02 मोटरसाइकिल तथा 03 असलहा तथा 2 जिंदा कारतूस, 4 खोखा कारतूस बरामद किया गया। 
     थानाध्यक्ष नवाबगंज ने बताया कि पुलिस से नगवा मोंड के आगे गोसाई पुरवा के पास सड़क के किनारे इन बदमाशों से मुठभेड़ हुई।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस