मारपीट मामले में चार लोंगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कड़रु निवासी राजेंद्र उर्फ पिंटू सिंह पुत्र रणवीर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि रविवार की रात को विपक्षीगढ़ घर में घुसकर अनायास भद्दी भद्दी गाली गलौज देते हुए लाठी डंडा से मारने पीटने लगे। पीड़ित द्वारा शोर मचाने पर विपक्षीगण जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये।
      इस बावत थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर कड़रु निवासी राघव राम, बच्चा राम, सत्येंद्र पाण्डेय एवं शुभम के खिलाफ मारपीट की विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, और मामले की जांच की जा रही है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस