विश्वविद्यालय की स्थापना गोण्डा में हो,बैठक में लिया गया अहम फैसला
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। प्रधान संघ परसपुर की तरफ से विश्वविद्यालय स्थापना हेतु एक बैठक हुई जिसमें अवध केसरी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंह,प्रदेश अध्यक्ष अनिल ठाकुर,प्रधान संघ अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह,वरिष्ठ नेता राकेश सिंह चौहान,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजयकुमार सिंह पप्पू सिंह,डब्लू सिंह प्रधान,अमरेंद्र सिंह,देवप्रयाग अवस्थी प्रधान,विनोद सिंह उर्फ गुड्डू सिंह प्रधान,डॉ0अरुण सिंह परसपुर विकास मंच,कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, सतीश मिश्रा, राजेश गुप्ता,श्रीनिवास शुक्ल प्रधान,रणधीर सिंह प्रधान सहित क्षेत्र के तमाम सम्मानित एवं प्रबुद्ध जन की उपस्थिति रही।विश्वविद्यालय के आंदोलन की रूपरेखा को लेकर बैठक में तय हुआ कि आंदोलन की तिथि एक-दो दिन में निश्चित की जाएगी।जिसमे सामुहिक रूप से सभी का सिर्फ एक ही नारा होगा, गोंडा मांगे विश्वविद्यालय।