नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी का उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने किया स्वागत
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ परसपुर का प्रतिनिधि मंडल कोषाध्यक्ष रामदीन विश्वकर्मा के नेतृत्व में नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी कोमल यादव से शिष्टाचार भेंट मुलाकात की गयी। इस दौरान पदाधिकारियों ने नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुये शिक्षक समस्याओं पर भी चर्चा की गयी।
कोषाध्यक्ष ने खण्ड शिक्षा अधिकारी को परसपुर में कार्यभार ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामना देते हुये कहा कि हम सभी शिक्षकों को आशा एवं विश्वास है कि आप ब्लॉक संसाधन केंद्र की स्थिति में सुधार करेंगे एवं शिक्षक समस्याओं को मानवीय आधार पर त्वरित गति से निस्तारण करेंगे।
प्रतिनिध मंडल में कोषाध्यक्ष रामदीन विश्वकर्मा,संगठन मंत्री प्रेम किशोर तिवारी ,प्रचार मंत्री राजेश कुमार वर्मा ,मीडिया प्रभारी अरुणेश मिश्रा,कार्यालय में शिक्षक हितों का कार्य देख रहे अजय यादव,वीरेंद्र प्रताप सिंह रहे।