उत्तरप्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ गोण्डा के तत्वावधान में शिक्षामित्रों ने सांसद कैसरगंज को सौपा छः सूत्रीय मांगपत्र

      शिक्षामित्र संगठन ने निकाली तिरंगा यात्रा

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। उत्तरप्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ गोण्डा के तत्वावधान में रविवार को नवाबगंज कोल्ड स्टोरेज चौराहे पर सैकड़ो शिक्षामित्र एकत्रित होकर तिरंगा यात्रा निकालकर कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के आवास विश्नोहरपुर पहुंच कर 6 सूत्रीय एक मांगपत्र सौपा। जिस पर सांसद ने शिक्षामित्र को अस्वस्थ किया कि हमारी समस्याओं को लेकर मांगपत्र प्रधानमंत्री व गृहमंत्री भारत सरकार,  मुख्यमंत्रीउत्तरप्रदेश, राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के पास पहुंचाया जाएगा,साथ ही साथ समस्याओं पर गंभीरता से विचार करके वार्ता भी की जाएगी। जिससे शिक्षामित्र के समस्या का समाधान हो सके। 
शिक्षामित्र संगठन ने कैसरगंज सांसद को सौपा 6सूत्रीय मांगपत्र
       इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ला जिलाध्यक्ष अवधेशमणि मिश्रा महामंत्री शिवमूर्ति पाण्डेय,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह,जिला संरक्षक जितेंद्र प्रकाश ओझा,मंत्री अभिमन्यु प्रसाद मिश्र,कृष्ण कुमार पाण्डेय,ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार,वशिष्ठ पाण्डेय, महेंद्र विक्रम कुशवाहा, घनश्याम तिवारी,राजकुमार,दीपचंद मिश्रा,रावेन्द्र कुमार सिंह,अवधेश कुमार मिश्रा,मनुआ तिवारी,श्रवण  कुमार शुक्ला,राजकुमार शुक्ला उर्फ मार्शल,शिवशंकर,ओमप्रकाश यादव राजमणि शुक्ला,रामविलास,शिवचरण,तेजेंद्र कुमार शुक्ला,अमित कुमार तिवारी राधेश्याम,रमेश मिश्रा,बलवंत सिंह,शीरधारी सिंह,प्रमोद कुमार दुबे पुष्पेंद्र सिंह,अनिल कुमार सिंह,कृष्णशरण,कुलदीप सिंह रामपाल त्रिपाठी,शाकिर अली,सुधा मौर्य,अजीत सिंह,अर्चना मौर्य,श्याम बहादुर यादव,चांद मोहम्मद अमरजीत,रामसहाय,रामधनेश्वर कमलाकांत श्रीवास्तव,पदम सेन रमेश सिंह,उमाशंकर पाल,ब्रह्मदेव शिवकुमार जायसवाल, राजेश सैनी,शैलेश सिंह, प्रीति गुप्ता सहित जनपद के सैकड़ो शिक्षामित्र उपस्थित रहे।
शिक्षामित्रों की तिरंगा रैली के दौरान पुलिस फोर्स रही मुस्तैद

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस