छात्र पंचायत के माध्यम से विश्वविद्यालय स्थापना को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत विकास खण्ड परसपुर के ग्राम डोमाकल्पी में विश्वविद्यालय स्थापना को लेकर शनिवार को काफी संख्या में छात्रों ने पंचायत किया। और हजारो की संख्या में छात्र- छात्राओं ने पंचायत के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर डोमाकल्पी में विश्वविद्यालय स्थापना की मांग की है। इस दौरान छात्र - छात्राओं व अभिभावकों को संबोधित करते हुए छात्र पंचायत के संयोजक शिवम पांडेय ने कहा कि परसपुर ब्लाक व जनपद वासियों के लिए एक गौरव की बात हुई जब परसपुर क्षेत्र में विश्वविद्यालय निमार्ण होना तय हुआ, आज सामंजस्य की बनती बिगड़ती स्थिति में यह हम सबकी नैतिक व सामाजिक जिम्मेदारी है कि अपने बच्चों के शैक्षिकीय भविष्य के लिये मुहिम में बढचढ कर प्रतिभाग करें। 
     इस बारे में संयोजक आदर्श तिवारी आजाद ने बताया कि तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज, बेनी माधव इंटर कॉलेज, महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज, स्वामी लीलाशाह इंटर कॉलेज, कृषक समाज इन्टर कॉलेज, गोविन्द कुलम कालेज सुसुंडा समेत अन्य शिक्षण संस्थाओं एवं सुसुंडा, परसपुर, मधईपुर, चरौंहा आदि में चौपाल के माध्यम से विश्वविद्यालय स्थापना को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया है।
          इस अवसर पर छात्रनेता सूरज शुक्ल,धर्मेंद्र शुक्ला,मनोज शुक्ला,संदीप पांडेय,शनी पांडेय,विष्णु,शिवम,महेश समेत शिक्षक व ग्रामीण शामिल रहे हैं।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस