मुँह पर टेप लगाकर उपजिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

कर्नेलगंज गोण्डा।। जनपद गोण्डा के उपजिलाधिकारी विशाल कुमार को छात्र पंचायत के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौपा गया। इस अवसर पर छात्र पंचायत के संयोजक शिवम पांडेय ने बताया कि आज हम सभी छात्र व अधिवक्ता ने मुँह पर अपने टेप लगाकर मौन यात्रा निकाल कर उपजिलाधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन सौपा है और हमारी मागे नही मानी जायेगी तो यह शासन को संदेश है अगर हमारी मागे पुरी नही होती तो आगे उग्र आंदोलन होगा जिसकी पूरी जिमेदारी जिला प्रशासन की  होगी इसके लिए योजना बन चुकी हैं।
वही छात्र पंचायत के सह संयोजक आदर्श तिवारी आजाद ने बताया कि  विश्वविद्यालय गोण्डा में ही बनाया जाए ताकि हम छात्रों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के।लिए बाहर न जाना पड़े  व कर्नलगंज तहसील सयोजक अमित तिवारी ने बताया कि तहसील के चारो ब्लाक कटरा .हलधरमऊ .परसपुर व कर्नलगंज  में गाँव गाँव जाकर व इंटर कॉलेजों में जाकर आवाहन किया गया है कि विश्वविद्यालय स्थापना के  लिए  सभी वर्गों से आग्रह किया को।इस आंदोलन को जनांदोलन  बनाए तथा कर्नलगंज तहसील के अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष व मंत्री ने  भी छात्र पंचायत का समर्थन किया और बताया कि हम इस जनांदोलन को सड़क से न्यायालय तक लड़ने के लिए तैयार है इस अवसर पर छात्र नेता सूरज शुक्ला छात्र पंचायत के मीडिया सयोंजक धर्मेंद्र शुक्ला 
, शिवकौशलेंद्र प्रताप सिंह, सौरभ ओझा , शिव पूजन शुक्ला ,रामानंद मिश्रा ,अभिनव सिंह सरदार, महेश मिश्रा  गया प्रसाद कशयप  समेत सैकड़ो  लोग उपस्थित रहे

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस