भारत जोड़ो यात्रा की मनाएंगे कांग्रेसीजन वर्षगांठ

    अध्यक्ष:- प्रमोद मिश्रा (जिला कांग्रेस कमेटी गोण्डा)

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर आगामी 7 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर जनपद में पूरेतिवारी से खोरहंसा बाजार तक यात्रा निकाली जाएगी। उक्त यात्रा ब्रहस्पतिवार सायं 5 बजे पूरेतिवारी से प्रारंभ होगी तथा खोरंहसा बाजार स्थित गांधी मैदान में नुक्कड सभा के पश्चात समापन की जाएगी।
  ‌‌           उक्त जानकारी जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने देते हुये सम्मानित आमजन् समेत कांग्रेसीजनों एआईसीसी/पीसीसी सदस्य गण लोक सभा/विधानसभा प्रत्याशी जिला शहर कमेटी के पदाधिकरी ब्लॉक अध्यक्षगण,फ्रंटल संगठन और विभाग के पदाधिकरी से अपील करते हुये कहा है कि समय से पहुंचकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने बताया कि प्रायोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव जिले के प्रभारी सैफ अली नकवी मौजूद रहेंगे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस