दुपट्टे के फंदे से झूलता मिला बालिका का शव


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत अभईपुर मिश्रन पुरवा निवासी बलराम पुत्र कालिका प्रसाद मिश्रा ने पुलिस को लिखित सूचना देकर अवगत कराया है कि उसकी 19वर्षीय बहन शौच के लिये घर से खेत के लिये निकली थी। खेत मे लगे नीम के पेड़ में अपने ही दुपट्टे से फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।गाँव वालों की सूचना पर परिजन खेत मे पहुँचे तो देखा कि बहन का शव मृत अवस्था मे लटक रहा है।
          इस बावत थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि पीड़ित द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक राजनरायन सिंह,उपनिरीक्षक दिनेश सिंह मय हमराह कांस्टेबल अजय राय,अनिल यादव व महिला कांस्टेबल सीमा वर्मा ने मौके पर पहुंचकर जानकारी लेते हुये शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस