सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की गयी जान,परिजनों में मचा कोहराम

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत बालपुर कटरा बाजार मार्ग पर ग्राम भैरमपुर के पास अज्ञात वाहन की जबरदस्त टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने एम्बुलेंस से उसे अस्पताल भेज दिया। इसकी सूचना मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया।
      थाना कटरा बाजार के बालपुर कटरा मार्ग पर ग्राम पंचायत भैरमपुर के गांव जाटनपुरवा के समीप शुक्रवार शाम को अज्ञात वाहन की जबरदस्त टक्कर से 20 वर्षीय बाइक सवार पंकज गौतम पुत्र हनुमान प्रसाद गौतम की मौत हो गई। वह थाना कोतवाली देहात की ग्रामपंचायत भुलभुलिया के गांव महन्त सिंह पुरवा का निवासी बताया गया। किसी काम से वह अपने घर से गया हुआ था इसीबीच वह इस दुर्घटना का शिकार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।
  चौकी प्रभारी हलधरमऊ पवन कुमार गिरि ने बताया कि दुर्घटना में घायल बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस